विकास शिक्षण संस्थान एवं श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डुमरतराई स्थित…
Published
विकास शिक्षण संस्थान एवं श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डुमरतराई स्थित विकास हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में 220 से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं जाँचों का लाभ लिया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अश्वनी मिश्रा एवं डॉ. अमृता वर्मा द्वारा मरीजों की जाँच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।
इस अवसर पर ईसीजी, एक्स-रे, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड, स्पाइरोमेट्री एवं वजन जाँच निःशुल्क की गई। कार्यक्रम में माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी (पूर्व मंत्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय पर रोगों की पहचान करना है।