13 साल सेवा एवं समर्पण के श्री मेडीशाइन हॉस्पिटल
13 साल आपके साथ और आप तक बेहतर ईलाज पहुचाने के हमारे संकल्प के पहले दिन से लेकर अब तक उस स्नेह और विष्वास के लिये आपका हृदय से आभार |
छत्तीसगढ़ राज्य के मरीजों को अपनी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिये अन्य महानगरों के हॉस्पिटल में जाना पड़ता था। यह खर्चीला व असुविधाजनक था। इस समस्या को दूर करने, सेवा व समर्पण के भाव से श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की शुरूआत की गई जो आज अपनी चिकित्सा सेवा के 13 वर्ष पूर्ण कर पूरे राज्य व आस-पास के अन्य स्थानों को अपने विशेषज्ञ डाक्टर्स व अत्याधुनिक सेवाओं का लाभ मरीजों को दे रहा है।
पिछले 13वर्षों में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की उपलब्धियों की यात्रा एक गौरवशाली गाथा है। 13 वर्श सेवा समपर्ण के उपलक्ष्य में सभी विभागों व्दारा स्वास्थ्य षिविर का आयोजन अस्पताल परिसर में किया गया है, जिसमें रोज स्वास्थ्य संबंधित लाभ लेने के लिये सैकड़ो लोग अस्पताल में पहुंच रहे है।
अस्पताल के डायरेक्टर एवं आर्थोपेडिक एवं ज्वाईंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सुशील शर्मा ने हास्पिटल की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में बतलाया कि श्री मेडिशाईन हास्पिटल की शुरूआत सेवा और समर्पण की भावना के साथ, 3 जूलाई 2011 को की गई थी। शुरूआत से अब तक निरंतर प्रगति और जरूरतों के मुताबिक नई व आधुनिक चिकित्सा सुविधायें हास्पिटल में उपलब्ध की जाती रही है। छत्तीसगढ का सर्वप्रथम कम्प्युटर नेवीगेशन मशीन एवं हायपरबेटिक आक्सीजन थेरेपी स्थापित किया गया है, जो कि न्यूरो केसेस, डायबिटिक फुट, स्किन, पुराने घाव, हायपर एक्टिविटी के नियंत्रण के लिये, कान का बहरापन, नसों से संबंधित, पैरालिसिस को ठीक करने का थैरेपी किया जाता है।